फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बोल बम के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

विज्ञापन
कलवारी में कावड़ियों का इलाज करते डाक्टर, संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
-तीसरे सोमवार को शिवद्वार में करेंगे जलाभिषेक, रातभर कांवड़ियों की सुरक्षा में डटा रहा प्रशासन
विज्ञापन

मिर्जापुर। श्रावण के तीसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों से कांवड़ियों के जत्थे रवाना हुआ। बरियाघाट के विंध्याचल, शेरवां, कछवां और अन्य घाटों पर सुबह से ही गंगाजल भरने के लिए शिवभक्तों की भीड़ रही। भगवा वस्त्र पहने कांवड़िये कंधे पर कांवड़ लेकर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शिवद्वार की ओर बढ़ते रहे। इससे पूरे मार्ग में भक्ति का माहौल बना रहा।
बरियाघाट से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए पैदल सोनभद्र के घोरावल स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के लिए जलपान, विश्राम और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की। कई स्थानों पर श्रद्धालु कांवड़ियों के पैर में मलहम लगाते और उनकी सेवा करते नजर आए। कांवड़िये रातभर पैदल यात्रा कर सोमवार को शिवद्वार पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

मड़िहान: क्षेत्र में भी कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। मड़िहान से घुरकर नदी तक रातभर कांवड़ियों के जत्थे दिखाई दिए। डीजे और भक्ति गीतों के बीच शिवभक्त बोल बम के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मड़िहान और कलवारी चौराहे से वाहनों का रूट डायवर्ट किया। थाना प्रभारी, सीओ मड़िहान और उपजिलाधिकारी समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी रातभर व्यवस्था संभालते रहे।

कछवां से दो जत्थे हुए रवाना

कछवां। सावन में कछवां से भी कांवड़ियों के दो जत्थे अलग-अलग शिवधाम के लिए रवाना हुए। एक जत्था सोनभद्र के घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर और दूसरा बिहार के रोहतास स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकला। शिवद्वार जाने वाले जत्थे का नेतृत्व दिनेश केशरी ने किया। कांवड़िए बरियाघाट से गंगाजल लेकर पैदल शिवद्वार पहुंचेंगे।
जलाभिषेक के बाद जत्थे के सदस्य मैहर देवी मंदिर, हनुमान धारा, चित्रकूट और उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। वहीं गुप्तेश्वर महादेव के लिए रवाना हुए जत्थे में भी दर्जनों शिवभक्त शामिल रहे। कांवड़ियों के रवाना होने से नगर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


खैरा गांव से भी रवाना हुआ जत्था
सीखड़। खैरा गांव से रविवार को कांवड़ियों का जत्था शिवद्वार धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले कांवड़ियों ने डी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें