मां विंध्यवासिनी परिसर में होली गीत प्रस्तुत करते कलाकार।- संवाद।
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर में परंपरागत होली, चैती शुक्रवार से आरंभ हुआ। पंडा समाज की तरफ से रंगभरी एकादशी से शुरु आयोजन छह दिनों बाद चैत्र मास कृष्णपक्ष प्रतिपदा तक होता है।
शुक्रवार एकादशी के दिन छोटी आरती के बाद से पांच दिनों तक साहित्यिक होली गायन प्रचलित रागों में आधारित होलीगीत प्रस्तुत करेंगे। मौजूद कलाकारों में धर्मेंद्र भट्ट, प्रदीप पांडेय, रविशंकर शास्त्री, सत्यम पांडेय, जय कुमार चौरसिया, रत्नेश भट्ट, जितेंद्र आदि ने विभिन्न होली गीतों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान श्री विंध्य पंडा मंत्री भानू पाठक, केदारनाथ मिश्र, पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक के अलावा अन्य मौजूद रहे।