फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल मंदिर अधिग्रहण पर आज हो सकता है फैसला

Mon, 18 Jan 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल मंदिर मुद्दे पर सोमवार को धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में होने वाली बैठक में जिलाधिकारी और पंडा समाज के अध्यक्ष समेत कुछ अन्य लोगों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में विंध्याचल मंदिर अधिग्रहण के मुद्दे पर कोई फैसला हो सकता है।

बता दें कि पिछले दिनों शासन ने धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र को विंध्याचल तथा मथुरा मंदिर पर बैठक कर वहां की समस्याओं का हल निकालने के निर्देश दिए हैं।
   
इसके बाद राज्यमंत्री ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने यहां के पंडा समाज केअध्यक्ष समेत कुछ महत्वपूर्ण लोगों को लखनऊ बैठक में भेजें।

बैठक में पंडा समाज की तरफ से यह भी बताया जाए कि उन लोगों ने अब तक मंदिर के विकास के लिए क्या-क्या काम किया है। वहीं, विंध्य विकास प्राधिकरण ने इस दिशा में कितना काम किया है, इसकी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें