फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण क्रांति के इंजन में आग लगी

Mon, 18 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से पटना जा रही 2394 संपूर्ण क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन के इंजन में रविवार की भोर में करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से  कैलहट रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


चालक ने अहरौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। घटना के कारण इलाहाबाद-मुगलसराय मुख्य रेल मार्ग के अप एवं डाउन लाइन पर करीब दो घंटे ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। चुनार से पहुंचे फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग बुझाई।

सुबह 5:18 पर चुनार/कैलहट से इंजन मंगवाकर ट्रेन पटना की ओर रवाना कर दी गई। रेल अधिकारियों ने हादसे की प्रारंभिक जांच आख्या इलाहाबाद मुख्यालय को प्रेषित कर दी है।
विज्ञापन


घटना की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच की जाएगी।इंजन में आग लगने के बाद ट्रेन जब अहरौरा रेलवे स्टेशन पर रुकी तो स्टेशन मास्टर रामराज पंकज ने तत्काल सूचना चुनार जंक्शन को दी।

वहां से स्टेशन अधीक्षक एसएन शर्मा व टीआई एके सिंह तत्काल रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक शर्मा ने बताया कि शार्ट सर्किट से इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इससे उसमें धुआं भर गया और आग लग गई।

चालक ने ट्रेन अहरौरा में खड़ी कर दी। इसके बाद  चालक और अन्य रेलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। इंजन का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने के कारण बिजली भी काटनी पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद भी आग पर काबू न पा सकने पर इंजन को ट्रेन से अलग कर दिया गया और उसे लूप लाइन में ले जाया गया। फिर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।

सूचना मिलने पर वाराणसी और स्थानीय पुलिस पहुंच गई थी। इस घटना के कारण चुनार में महानगरी एक्सप्रेस और दादर पुणे एक्सप्रेस रुकी रही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें