- दो पालियों में 15 केंद्रों पर शामिल होंगे 6149 परीक्षार्थी
मिर्जापुर। जिले में दो दिवसीय टीजीटी बुधवार से शुरू होने जा रही है। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 405 कक्ष निरीक्षक निगरानी करेंगे। कुल 15 केंद्रों पर 6149 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।
परीक्षा में एएसजे इंटर कॉलेज में रिजर्व सहित 23 कक्ष निरीक्षक, बीएलजे इंटर कॉलेज में 25, वसंत इंटर कॉलेज में 20, महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज में 33, मिश्रीलाल इंटर कॉलेज में 21, श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज में 27, श्री शिव इंटर कॉलेज में 28, श्री गांधी इंटर कॉलेज कछवां में 28, राजकीय इंटर कॉलेज मिर्जापुर में 21, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां में 34, राजस्थान इंटर कॉलेज में 28, मान्यवर कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 32, सुंदरमुंदर जायसवाल इंटर कॉलेज में 35, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में 29 और आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर में 21 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने कहा कि परीक्षा की तैयारियां पूरी हो गई है। परीक्षा अपने निर्धारित समय से होगी।