फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेज हवाओं के बीच बदला मौसम, बादलों की ओट से निकली धूप से बढ़ी उमस

विज्ञापन
तेज हवा के झोंको के बीच जमालपुर क्षेत्र में सड़क पर मोटर साइकिल से गुजरता राहगीर।- संवाद।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचा, न्यूनतम में चार डिग्री की बढ़ोतरी, अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के आसार
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह बादलों की मौजूदगी के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर तक धूप व बादलों के बीच आंख-मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद अचानक तेज हवाएं चलने और धूल के गुबार उठने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन मौसम सामान्य होते ही निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी।
मंगलवार को अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार की तुलना में एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में वृद्धि और नमी से लोगों को दिनभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़, शेरवां और जमालपुर क्षेत्र में तेज हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई, हालांकि 20 मिनट बाद मौसम सामान्य हो गया। राहत की बात यह रही कि कहीं से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताा कि क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक बादलों का आना-जाना बना रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही दिन में हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत भी दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें