फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ने दाखिल किए पर्चे

Tue, 14 Feb 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पर्चा दा‌ख‌िला
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के के नामांकन के तीसरे दिन सोमवार को जिले की कुल पांच में से चार विधानसभा सीटों पर  कुल 10 उम्मीदवारों ने नामांकन किए।   इसमें सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी शामिल हैं।  बीजेपी से अनुराग सिंह, कांग्रेस व सपा गठबंधन से जगतंबा सिंह पटेल, भाईलाल कोल, रोहित शुक्ला लल्लू, बहुजन समाज पार्टी से अनमोल सिंह, मोहम्मद परवेज खां, भगवती चौधरी ने पर्चा दाखिल किया। अब तक जिले में कुल 15 प्रत्याशी पर्चा दाखिल कर चुके हैं। 

मिर्जापुर सीट के आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश के यहां बसपा से मोहम्मद परवेज खां, सीपीआईएम से दिनेश यादव और निर्दल अमरेश  कुमार ने पर्चा दाखिल किया। छानबे से आरओ एसडीएम लालगंज लल्लन राम के यहां बसपा के धनेश्वर गौतम ने पर्चा दाखिल किया। उधर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी ने पर्चा भरा तो सपा-कांग्रेस गठबंधन के भाईलाल कोल ने भी नामांकन किया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कांग्रेस-सपा गठबंधन का उम्मीदवार कौन होगा।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान राजेशपति त्रिपाठी, गिरीश त्रिपाठी, आशीष यादव, लक्ष्मण उमर, विनोद यादव, सुनील सिंह पटेल, सलीम बादशाह उनके साथ रहे। चुनार के आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी के यहां बीजेपी से अनुराग सिंह, सपा-कांग्रेस गठबंधन से जगतंबा सिंह पटेल और बसपा के अनमोल सिंह ने नामांकन किया। मझवां सीट के आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम के यहां सपा व कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू ने पर्चा दाखिल किया। दिन भर कलेक्ट्रट पर गहमागहमी की माहौल रहा। 
विज्ञापन


सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए थे। इसके बावजूद नामांकन कक्ष में समर्थकों को रोकने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ता   भीतर जाने का प्रयास करते रहे और पुलिस उनको रोकती रही। यही हाल जगह-जगह लगे बैरियर पर बी था। एसडीएम वागीश शुक्ला, एसडीएम सुनील मिश्रा कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें