फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 48 घंटे में 8 डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप से सड़कों पर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
तेज धूप में कचहरी मार्ग पर सन्नाटे के बीच गुजरता ू​धिया।- संवाद।
विज्ञापन
-तेज धूप से दोपहर में शुरू होने लगा गर्म हवा का एहसास, टोपी और गमछा की बाजारों में बढ़ी मांग
विज्ञापन


मिर्जापुर। रविवार को आसमान साफ रहा। तेज धूप से 48 घंटे में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम साफ होने से भले ही किसानों को राहत मिली लेकिन तापमान बढ़ने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का एहसास होने से बाजारों में टोपी और गमछे की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइन, कचहरी रोड, वासलीगंज, घंटाघर, तेलियागंज आदि बाजारों में इन दिनों गमछों की दुकानों पर चहल पहल बढ़ गई है। युवा वर्ग जहां रंग-बिरंगे और स्टाइलिश टोपी और गमछों को पसंद कर रहा है, वहीं बुजुर्ग पारंपरिक सफेद गमछों की खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए कई नई वैरायटी बाजार में उतारी गई। भगवा, सफेद और हरे रंग के गमछों की बिक्री में विशेष तेजी देखी जा रही है। मौसम में बदलाव के साथ गेहूं की कटाई और मड़ाई के काम भी अंतिम दौर में है। हालांकि दोपहर तेज हवाएं मड़ाई कार्य में बाधा डाल रही हैं। मौसम के रुख और दिन में चल रही तेज हवाओं को देख किसान सुबह, शाम और रात में ही थ्रेसरिंग करने में ही भलाई समझ रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें