फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो डिग्री तापमान लुढ़का, फिर भी गर्मी से राहत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। तेज धूप और लू की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बुधवार को दो डिग्री पारा लुढ़कने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा रहा। दोपहर से शाम तक बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, बिजली कटौती ने भी लोगों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर बाद आसमान में हल्के बाहर नजर आए लेकिन तेज धूप के चलते ज्यादा देर तक टिक न सके। लू की वजह से ज्यादातर लोग घरों में कैद रहने को विवश रहे। जिले में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री था। सुबह नौ बजे के बाद तेज धूप के साथ लू चलने लगी थी।
ऐसे में बाजारों में लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। कचहरी, मंडलीय अस्पताल, रोडवेज बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन समेत अन्य क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे सन्नाटा पसर गया था।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर तेज धूप में खड़ी बसों में यात्री पसीना पोछते रहे। यात्री छांव की तलाश में भटकते रहे। लस्सी, जूस और शीतल पेय की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें