फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसाने लगी अप्रैल की धूप

Wed, 06 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
झुलसाने लगी अप्रैल की धूप
विज्ञापन
अप्रैल माह के शुरुआती दिनों में ही लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। स्कूल कालेज खुल गए हैं। बच्चे को स्कूल से वापसी के समय तेज धूप में झुलसना पड़ रहा है। पारा 41.5 डिग्री के पार चले जाने से मंगलवार की दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। कूलर और एसी चालू हो गए हैं और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी तेज हो गई है।
विज्ञापन

अप्रैल के पहले सप्ताह में ही गर्मी का यह रूप देख लोग आश्चर्यचकित हैं। हालत यह है कि लोग अभी से गर्मी से बचने के उपाय ढूंढने में मशगूल हो गए हैं। अव्वल तो लोग दोपहर में घरों से कम ही निकल रहे हैं यदि बहुत जरूरी हुआ तो मुंह को गमछे से बांध कर ही निकल रहे हैं। गर्मी के बढ़ने के कारण कूलर और एसी की बिक्री भी बढ़ गई है। दुकानदार प्रदीप जायसवाल बताते हैं कि पिछले वर्ष कूलर के खरीददार अप्रैल के अंतिम सप्ताह मे दूकानों पर आते थे लेकिन इस बार तो अभी से मांग बढ़ गई है। दही, मट्ठा, आम का पना और ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री भी बढ़ गई है। स्कूल जा रहे बच्चों और जरूरी काम से निकलने वाली महिलाओं की हालत बेहद खराब हो जा रही है लिहाजा छाते भी निकल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें