फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पांच साल की बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक किशोर ने पड़ोस की पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। रात में परिजनों को घटना की जानकारी हुई। बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को दोपहर बाद परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान पांच साल की बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे पास में स्थित मड़ई में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बच्ची किसी से न बताने की हिदायत भी दी। परिवार के लोग शाम को घर आए। देर रात बच्ची की तबीयत खराब होने और उसके कपड़े पर खून दिखाई देने पर मां को शक हुआ। मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने पूरी बात बता दी। बुधवार को बच्ची की मां ने थाने में तहरीर देकर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें