थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 अक्तूबर को लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी तीन माह बादी मिली तो एक बच्चे की मां बन चुकी है। थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन माह बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज कर उसका बयान कराया।
थाना क्षेत्र के एक गांव से 26 अक्तूबर को किशोरी को एक युवक भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पांच जनवरी 2022 को जिगना थाने में चार आरोपियों धर्मेंद्र कुमार निवासी निरीया थाना करछना प्रयागराज व सोनू यादव व गजराज यादव निवासी निरीया व मुकेश कुमार निवासी मुराजपुर थाना जिगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह भी बताया कि पुत्री घर से 12 हजार रुपये, दो सोने की चैन व अंगुठी भी ले गई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि किशोरी को शुक्रवार की शाम पाली गांव के पास से बरामद किया गया है। उसकी गोंद में दो माह की पुत्री है।