जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बरेवां नहर के पास सोमवार 12 बजे अप लाइन पर ट्रेन के चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव की शिनाख्त कर पुलिस और परिजनों को सूचना दिया।
क्षेत्र के भरेहठा निवासी 17 वर्षीय सुषमा कुमारी पुत्री रामकेश घर से दवा लेने बरेवां के लिए निकली थी। रास्ते में बरेवां के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह अप लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कजरहट चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह को सूचना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पटरी से हटवाकर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को चुनार पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया।