फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: फंदे पर लटककर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव में रविवार शाम को खुशबू (15) का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी रामचंद्र ने तहरीर देकर बताया कि रविवार देर शाम काे किसी बात से नाराज होकर पुत्री खुशबू कमरे में चली गई। काफी देर तक नहीं आई तो दरवाजा खटखटाकर आवाज दिया। कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। झरोखे से देखा तो वह गाटर पर साड़ी का फंदा बनाकर लटक गई है। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें