चुनार। तहसील सभागार में उपजिला मजिस्ट्रेट नीरज प्रसाद पटेल ने शुक्रवार को ब्लाक, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन के साथ आदर्श आचार संहिता के संबंध में बैठक की। आचार संहिता लागू होने के उपरांत उसका कड़ाई से पालन करने व कराने के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में उन्हें बताया गया।
उपजिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि आचार संहिता का पालन कराये जाने के लिए ब्लाक, नगर पालिका, राजस्व व पुलिस की कुल 12 टीमें गठित की गई हैं। ब्लाक अंतर्गत खंड विकास अधिकारी व नगर पालिका क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी बनाये गये हैं जबकि टीम प्रभारी एडीओ पंचायत व सब इंस्पेक्टर होंगे। टीम के साथ सहयोग में राजस्व, नगर पालिका, ब्लाक व पुलिस के कर्मचारी भी मौजूद रहेगे। आचार संहिता लागू होते ही टीम को पूर्णरूप से अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर, बैनर, होर्डिंग्स आदि को हटवाये जाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान तहसीलदार अरूण कुमार गिरि, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी चुनार राजपति बैस, पुलिस उपाधीक्षक सुशील रामानंद राय सहित समस्त थाना प्रभारी, राजस्व व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।