उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल रविवार को प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल से उनके आवास पर पहुंचकर मिला और मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह ने बताया कि सौंपे गए ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली के साथ कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित करने, जिले के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की पदोन्नति करने, वेतनमान विसंगति का शासनादेश जारी करने, शिक्षकों का शोषण बंद करने, बीएलओ, खाद्यान्न वितरण सहित गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने, रसेाइयों के मानदेय में वृद्धि, शिक्षकों को डाटा फीडिंग कार्य से मुक्त रखने,महिलाओं के प्रसूति अवकाश देने सहित अन्य मांगे शामिल थी। प्रतिनिधि मंडल में जिलामंत्री सुधीर कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अखिलेश सिंह, मंडलीय मंत्री रमाकांत दुबे, सर्वेश आदि शामिल रहें।