फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को पढ़ाया शांति का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। प्रेक्षक पी दयानंद ने तहसील सभागार में बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने पांच जोनल, 30 सेक्टर व सात थानों से पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान प्रेक्षक ने निर्देश दिया कि नक्सल क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए बूथों का निरीक्षण करते रहना होगा। सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली (प्रकाश व्यवस्था) आदि समस्याओं पर नजर रखें। यदि कहीं से कोई शांति व्यवस्था में खलल डालने की कोशिश करता है तो आवश्यक कार्रवाई करें। चुनाव में ड्यूटी से संबंधित कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी चेताया कि पोलिंग पार्टी किसी का भी आतिथ्य स्वीकार न करें। जिससे निष्पक्ष होकर मतदान हो सके। मड़िहान थाने के अलावा कोतवाली देहात, अहरौरा, लालगंज, अदलहाट, जमालपुर, चुनार के प्रभारी इंस्पेक्टर व अधिकारी शामिल रहे। कहा कि पिंक बूथ की तैयारी पहले से करा लें। बताया गया कि संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बर्निंग बूथ पर विशेष दल की तैनाती रहेगी। प्रेक्षक के अलावा जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम, तहसीलदार नूपुर सिंह, डॉ. लवलेश सिंह, महेंद्र चौधरी, शिवकुमार चौबे इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें