फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर के दो ग्राम पंचायतों के 6 हजार लोगों तक पहुंचा नल का जल

विज्ञापन
जल मिशन वाली खबर में
विज्ञापन
मिर्जापुर। जल जीवन मिशन के तहत छानबे ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवपुर और गोपालपुर के हजारों ग्रामीणों को अब घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। वर्षों तक पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और कुओं पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों को अब अपने घरों में ही नल से पानी मिल रहा है। इससे करीब 6,074 की आबादी को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने शिवपुर गांव की पाल बस्ती में ''''हर घर नल से जल'''' योजना का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कई घरों में जाकर नलों से हो रही जलापूर्ति का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं नल का पानी पीकर उसकी गुणवत्ता भी परखी और ग्रामीणों से योजना के संचालन के संबंध में जानकारी ली।

सहायक अभियंता (एई) श्याम बचन ने बताया कि शिवपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 2.67 करोड़ रुपये की लागत से 200 किलोलीटर क्षमता और 20 मीटर ऊंचाई की ओवरहेड टंकी का निर्माण हुआ है। परियोजना से शिवपुर, गोपालपुर, मड़गुड़ा, बैदऊर सहित आसपास के मोहल्लों के हजारों लोगों तक पेयजल पहुंचाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एई कौशल कुमार और प्रोजेक्ट मैनेजर हरि मिश्रा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों के घरों तक पहुंचकर पाइपलाइन, नल कनेक्शन और जलापूर्ति व्यवस्था की जांच की तथा ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने बताया कि पहले पानी लाने के लिए उन्हें घर से काफी दूर स्थित हैंडपंपों और कुओं तक जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों अधिक लगता था। अब घर में ही नल से पानी मिलने से उनकी दिनचर्या आसान हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित और नियमित पेयजल पहुंचाना है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है।
वर्जन
योजना के तहत प्रतिदिन दो पालियों में जलापूर्ति की जा रही है। सुबह 7 से 9 बजे तथा शाम 5 से 7 बजे तक दो-दो घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।
विज्ञापन

श्याम बचन, सहायक अभियंता (एई),जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें