मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करती अखिल भारतीय कां
मिर्जापुर। मिशन कंपाउंड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक संगीता बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस अपने संगठन की मजबूती के दम पर 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती और दमदारी के साथ लड़ेगी। अपने निर्धारित समय शाम 6:00 बजे से ढाई घंटे विलंब से पहुंची पर्यवेक्षक ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ से उनको केंद्रीय आब्जर्वर बनाया गया है। कहा कि संगठन सृजन के पूर्व संगठित सृजन की समीक्षा करेंगी। पांचों विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। इस अवसर पर ऑब्जर्वर कमलेश ओझा, करमचंद बिंद, जितेंद्र पासवान, जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक, शिव शंकर चौबे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, रमेश चंद प्रजापति पप्पू आदि थे।