राजगढ़। क्षेत्र के इमलिया 84 गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम को टैंकर और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार आबकारी के डिप्टी कमिश्नर और आरक्षी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत ले लिया है।
आबकारी डिप्टी कमिश्नर एके गौर आरक्षियों के साथ राजगढ़ क्षेत्र में शराब के अवैध अड्डों पर छापा मारने जा रहे थे। इमलिया 84 गांव के पास भदोही से केमिकल लेकर रेणुकूट जा रहे टैंकर ने उनकी बोलेरों में टक्कर मार दी। संयोग अच्छा था कि बोलेरा सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। डिप्टी कमिश्नर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बोलेरो और टैंकर में टक्कर हुई है। टैंकर चालक को पकड़ लिया गया है। संवाद