विंध्याचल। क्षेत्र के बघरा तिवारी गांव में बृहस्पतिवार को मड़हे में बड़ेर पर फंदे से लटकता युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्षेत्र के बघरा तिवारी गांव में बुधवार को एक बरात आई थी। गांव निवासी सैमुद्दीन (24) रात में बरात में मौजूद था। घर से 200 मीटर दूर उसकी पाही है, जहां पर एक मड़हा है। बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने मड़हे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद ग्रामीण ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि फंदे पर लटकता युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह पता चलेगी।