फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के कार्य को गंभीरता से लेते हुए सफल बनाए : राकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया। सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर के कार्य को गंभीरता से लेते हुए सफल बनाया।
विज्ञापन

मल्हनी के विधायक लकी यादव ने कहा कि एसआईआर कार्य में जिन बूथों पर फॉर्म भरने की गति धीमी है। वहां नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा एसआईआर कार्य को सफल बनाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई पूर्व विधायक लालबहादुर यादव पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, संजय सरोज, विवेक रंजन यादव, राकेश अहीर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
केराकत :
सपा पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सपा के केराकत विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नीरज पहलवान ने की।विधायक तूफानी सरोज ने कहा डॉ. भीमराव आंबेडकर की वजह से ही संविधान और अधिकार प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान को शत-प्रतिशत पूर्ण करना ही उनके सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें