मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने अष्टधातु की मूर्ति के चोरी मामले में शनिवार को 20 हजार का इनामी पांचवें आरोपी पवन कुमार उर्फ पप्पू पटेल को गिरफ्तार किया। दक्षिण भारत से चोरी 400 वर्ष पुरानी वेणु गोपाल की अष्टधातु की एक करोड़ रुपये की मूर्ति को 21 अप्रैल को चुनार पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने बरगवां खरहटिया गांव के पास से बाइक सवार तीन युवकों में अभिमन्यु उर्फ मन्नू निवासी बलुआ बजाहुर थाना चुनार, नागेंद्र कुमार निवासी बलुआ बजाहुर और रविंकांत उर्फ सोनू निवासी डुलहाडौल थाना चुनार को गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपी की तलाश चल रही थी। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जमुई हाईवे अंडरपास से पप्पू पटेल निवासी बसाढ़ी थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया गया। मामले में इससे पहले चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं।