फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी जमानतदारों पर रोक लगाते हुए कार्रवाई करें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने विकास कार्य, कानून व्यवस्था और अधूरी विकास योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि फर्जी जमानतदारों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए उन पर रोक लगाएं। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि भू माफियाओं सहित अन्य गुंडा व गैंगस्टर जैसे लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने नकबजनी, चोरी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, विभिन्न थानों मे पंजीकृत प्राथमिकी और उन मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा में संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि मंडल में 27 विभिन्न परियोजनाओं में से 22 परियोजनाओं की प्रगति खराब होने से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में मंडल की रैकिंग खराब है। मंडलायुक्त ने एक-एक विभाग की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपेक्षित प्रगति लाते हुए प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। पीएम सूर्य घर, समाज कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाले छात्रवृत्ति व पूर्व दशम छात्रवृत्ति में प्रगति खराब होने पर मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह नौ बजे से 10 बजे तक अपने कार्यालय मे तलब कर यह सुनिश्चित करें कि जिस विद्यालय के की ओर से छात्रवृत्ति के संबंध में रिपोर्ट नहीं भेजी गयी है, बात कर एक सप्ताह में प्रगति लाना सुनिश्चित करे। आईसीडीएस पोषण अभियान, नई सड़कों के निर्माण, सीएम युवा उद्यमी योजना, वन भूमि के प्रकरणों सहित 50 लाख रुपये से अधिक निर्माणाधीन अपूर्ण परियोजनाओं तथा सड़क कटिंग/रेस्टोरेशन की समीक्षा की गई। कहा कि यदि किसी परियोजना मे धनाभाव है तो विभाग या कार्यदायी संस्था मुख्यालय से संपर्क कर धन समय से अवमुक्त कराएं। पूर्णता की तिथि बढ़वाएं। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन बर्मा, भदोही अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर विशाल कुमार, सोनभद्र जागृति अवस्थी, भदोही बालगोविंद शुक्ल आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें