मड़िहान के रजौहा कस्बा स्थित मिठाई के दुकान में तोड़फोड़ के बाद पड़ा सामान। स्रोत- सोशल मीडिया
- फोटो : Samvad
भावां। मड़िहान थाना क्षेत्र के रजौहा कस्बा स्थित मिठाई के दुकानदार सतीश मोदनवाल को ब्याज पर पैसे लेना भारी पड़ गया।
आरोप है कि सोमवार देर शाम मंगलवार की सुबह आए लोगाें ने दुकान में तोड़फोड़ की सतीश और उनकी पत्नी की पिटाई की। हजारों रुपये की मिठाई बर्बाद कर दी। काउंटर में रखा पांच हजार रुपये भी नकद ले गए।
पीड़ित सतीश मोदनवाल ने बताया कि सोमवार देर शाम सात बजे सुगापाख गांव निवासी रामू पहुंचे। नाश्ता के बाद विवाद करने लगा। हाथापाई कर घर वापस चले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलते ही वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडा लेकर दुकान में घुसा। पहुंचते ही हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी की भी पिटाई कर दी। हमले में सिर में गंभीर चोट लगी। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया पुलिस ने मारपीट की धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।