फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आरएसएस के शताब्दी वर्ष पूरे होने पर स्वामी अड़गड़ानंद महराज का लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
सक्तेशगढ़ परमहंस आश्रम में मौजूद भाजपा विधायक और मंत्रीगण।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर काशी प्रांत के सभी प्रचारकों का तीन दिवसीय बैठक सोमवार को सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में चल रहा था। अंतिम दिन भाजपा सरकार के मंत्री और विधायकों ने पहुंचकर स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सक्तेशगढ़ स्थित परम हंस आश्रम में संघ के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। काशी प्रांत के विधायक के साथ मंत्री और सांसद ने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से आशीर्वाद लेने के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसके पश्चात स्वामी जी ने जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र (गमछा) देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक अनिल एवं प्रांत प्रचारक रमेश, विभाग प्रचारक एवं जिला प्रचारक सहित पूर्व मंत्री एवं वर्तमान मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह पटेल, विधायक अनिल मौर्य, पूर्व सांसद राम सकल, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय कुमार गौड़, विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नंदलाल, भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर, नगर पालिका मिर्जापुर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, विवेक बरनवाल, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें