फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधार गृह से युवती लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित महिला स्वाधार गृह से रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय एक युवती लापता हो गयी। सुबह जब संस्था के कर्मचारियों को युवती नहीं मिली तो आस-पास खोजबीन किया, पर युवती का पता नहीं चल सका। इसके बाद स्वाधार केंद्र की अधीक्षिका ने सोमवार की सुबह थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

स्वाधार गृह में 12 युवती व महिला है। जो लावारिस हालत में मिली थी। एक माह पूर्व 25 वर्षीय युवती को स्वाधार गृह में भर्ती कराया गया था। स्वाधार गृह में आठ घंटे पर दो महिला होमगार्ड की ड्यूटी है। रविवार की देर रात को 25 वर्षीय युवती रात को स्वाधार गृह से निकल गई। सुबह जब सभी उठे तो युवती नहीं मिली। स्वाधार गृह में युवती के न मिलने पर हड़कंप मच गया। संस्था के कर्मचारियों ने आस-पास खोजबीन किया, पर उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद स्वाधार गृह की अधीक्षिका संस्कृति देवी ने मड़िहान थाने पर जाकर युवती के लापता होने की सूचना दी। सूचना पर मड़िहान थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह छानबीन करने स्वाधार गृह पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद पता चला कि युवती रात को ही स्वाधार गृह से लापता हो गई थी। हाल ही में स्वाधार गृह में तमिलनाडु की महिला की मौत होने पर राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता चौधरी द्वारा निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा था। इसके बाद भी सुरक्षा में चूक के चलते स्वाधार गृह से युवती लापता हो गई। थानाध्यक्ष मड़िहान राजकुमार सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बिना बताए स्वाधार गृह से कहीं चली गई है। उसकी खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें