फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: निलंबित प्रधानाचार्य को बना दिया केंद्र व्यवस्थापक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में 28 व 29 अक्टूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के 15 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 26784 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। उधर, श्री माता प्रसाद भीख इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य त्रिलोकी ने एक केंद्र के व्यवस्थापक को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि इस विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्र जो इस समय अनियमितता के मामले में निलंबित चल रहे हैं, उनको प्रशासन ने इसी विद्यालय का केंद्र व्यवस्थापक बना दिया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बुधवार को पूर्व प्रधानाचार्य सभी कागजात लेकर विद्यालय में चले आए। इससे अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रधानाचार्य ने मांग की कि वे इस समय विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हैं। उनका हस्ताक्षर भी विभाग की ओर से प्रमाणित है। उन्होंने कहा कि उनको केंद्र व्यवस्थापक बनाने के साथ ही सभी कागजात उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि परीक्षा शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह का कहना है कि लिपिकीय त्रुटि के चलते यह गड़बड़ी हुई। पूर्व प्रधानाचार्य संजय मिश्रा से सभी कागजात लेकर वर्तमान प्रधानाचार्य को सौंप दिए गए हैं। साथ ही पूर्व प्रधानाचार्य ने यह भी लिखकर दे दिया है कि वे इस परीक्षा में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें