मिर्जापुर। जिला मुख्यालय पर सोमवार को पेंशनरों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति, उत्तर प्रदेश एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उप्र के तत्वावधान में प्रदर्शन किया। कहा कि ऑनलाइन के नाम पर चिकित्सा दावों को रोकना बुजुर्गों के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन
जिला मंत्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि पेंशनरों की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन पर ही पूर्व की भांति लिया जाए। न तो पेंशनर कंप्यूटर के जानकार हैं और न ही सिस्टम पूरी तरह तैयार है।
एक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि यदि सरकार ऑफलाइन चिकित्सा बिलों को स्वीकार नहीं करती है तो प्रांतीय संगठन विस के सामने प्रदर्शन की घोषणा करे। इस अवसर पर बजरंगी कुशवाहा, रामधनी सिंह, शिवधनी सिंह, मुन्नर सिंह, मांडवीशरण द्विवेदी आदि थे।