फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर किया आत्महत्या का पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला निवासी सुजीत अग्रहरि ने फेसबुक पर आत्महत्या की पोस्ट कर घर से लापता है। वायरल पोस्ट को देख पुलिस सुजीत के घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन

सुजीत (40) ने रविवार को फेसबुक पर पोस्ट की कि दो वर्ष पहले एक व्यक्ति से धान खरीदने और भुगतान के लिए गारंटी के तौर पर चेक दिया था। इसके बाद उसने दो वर्ष में धीरे धीरे लगभग 20 लाख रुपये दे दिए, पर चेक वापस नहीं लिया। कुछ महीनों बाद विक्रेता चेक पर अंकित राशि को फिर से मांगने लगा। पैसा ने देने पर घर आकर बच्चों को उठा ले जाने व गोली मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर उसे यह पोस्ट की है। वायरल पोस्ट पर पुलिस पीड़ित के घर पहुंची तो सुजीत उर्फ गुड्डू घर पर नहीं मिला। पुलिस के साथ परिजन भी सुजीत को खोज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें