फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत आवास बनाने पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस के निर्देश पर बृहस्पतिवार को विकासखंड लालगंज के उसरी खम्हरिया में प्रधानमंत्री आवास मानक के विपरीत बनाए जाने पर संबंधी लाभार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की तरफ से संबंधित लाभार्थी के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधर, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास पूर्ण नहीं होने पर ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विकासखंड लालगंज के उसरी खम्हरिया गांव में लाभार्थी ज्ञानी देवी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। लाभार्थी द्वारा आवास मानक के विपरीत बनाए जाने की सूचना पर मुख्य विकास अधिकारी ने लाभार्थी के आवास की जांच कराई। जांच में आवास मानक के विपरीत बनाये जाने की रिपोर्ट मिलने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को लाभार्थी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिसके क्रम में खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को लाभार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास अपूर्ण होने पर सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को कई ग्राम विकास अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि 30 मई तक प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास निर्माण पूर्ण नहीं होने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें