फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन बाद अचानक बढ़े संक्रमित, चार मिले पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में पिछले 20 दिनों बाद एक साथ चार संक्रमित मिले। दो के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 454 हो चुकी है। अब तक तीन हजार 398 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय नौ एक्टिव केस है। आइसोलेशन में इस समय कोई मरीज नहीं है। पांच होम आइसोलेशन में है। बाकी गैर जिले में भर्ती है।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 443 की रिपोर्ट आई है। इसमें चार संक्रमित मिले है। इसमें नेवढ़िया चील्ह से एक पुरुष और दो महिला, सत्यानगंज अहरौरा से एक महिला है। जिले में अब तक तीन लाख 26 हजार 832 का सैंपल लिया जा चुका है। तीन लाख 25 हजार 125 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 707 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 87 हजार 621 की एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय सात हाट स्पाट है। इसमें पांच ग्रामीण और दो शहर क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें