फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग विहीन पुल हादसे का कारण, सिचाई विभाग मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। भटवारी गांव स्थित अदवा नदी पर सिंचाई विभाग की ओर से चार दशक पूर्व बनाया गया पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसी पुल से हथेड़ा, अहुगी कलां, अहुगी खुर्द सहित दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन

तमाम शिकायत के बावजूद सिंचाई विभाग का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा। रेलिंग विहीन क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत न कराए जाने से क्षेत्र में आधे दर्जन लोगों सहित दर्जनों पशुओं की रेलिंग विहीन पुल से गिरकर मौत हो चुकी है। इस संबंध में ग्रामीणो पूर्व केंद्रीय मंत्री व जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल के अलावा एक महीने पहले निरीक्षण पर आए अधिशासी अभियंता सिरसी बांध प्रखंड से रेलिंग मरम्मत की मांग की गई थी। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें