फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दो बच्चों संग कुएं में कूदी मां, मासूम की मौत

Wed, 02 Oct 2019 12:24 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र के अमहां माफी गांव में विवाहिता ने दो बच्चों के साथ सोमवार की रात को कुंए में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों ने महिला और उसकी पुत्री को बाहर निकाला,पर दो वर्षीय पुत्र की मौत हो गई।

विज्ञापन


बच्चे की मौत की जानकारी होने पर विवाहिता ने दूसरे कुएं में कूद कर जाने देने की कोशिश की। वहां भी परिजनों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के अमहां माफी गांव निवासी बुद्धसेन मिश्रा की 35 वर्षीय पत्नी पारिवारिक कलह से उब कर रात मकान से तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित गांव के कुएं में अपने इकलौते पुत्र व पांच वर्षीय पुत्री के साथ आत्म हत्या की नियत से छलांग लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमे मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ पति बुद्धसेन ने विवाहिता व दोनों बच्चो को कुंए से बाहर निकल लिया। कुएं मे गिरते समय दो वर्षीय पुत्र का सिर पत्थर से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विवाहिता व पुत्री घायल हो गई।

महिला को कुंए से निकालने के बाद इकलौते पुत्र की मौत होने की जानकारी होने पर विवाहिता ने गांव मे स्थित दूसरे कुंए मे जाकर कूद गई। वहां से भी परिजनों ने कुएं से निकाल कर उपचार के लिए चिकित्सालय में ले गए। बच्चे की मौत से परिजनों मे कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें