फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में छात्र-किसान सब परेशान : सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की बैठक में शामिल पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत- संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिर्जापुर। सपा की समीक्षा बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर हुई। विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि भाजपा के राज में जनता परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है।
विज्ञापन

परीक्षाओं का पेपर लीक हो रहे हैंं। जो परीक्षा हो गई है, उसके परिणाम नहीं आ रहे हैं। किसान की फसल की पूरी लागत भी नहीं मिल पा रहा है। खाद और बीज के लिए किसान दर-दर भटक रहा है। डीएपी, एनपीके आदि उर्वरक कालाबाजारी में ही मिलते हैं।
उन्होंने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि वोटर लिस्ट का सत्यापन करें।
स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पदाधिकारी सक्रिय होकर लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का काम करें। कहा कि सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं आ रहा। किसान धान का बेहन नहीं डाल पा रहा है।
विज्ञापन

जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। पूर्व विधायक जगदंबा सिंह पटेल ने कहा कि जनपद में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।
बैठक में शिव शंकर यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, सतीश मिश्रा, झल्लू यादव, सत्य प्रकाश यादव, आकाश यादव, आदर्श यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें