फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबी व जीडी बिनानी में छात्रसंघ चुनाव 22 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के केेबी पीजी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में 22 मई को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा। शुक्रवार को दोनों महाविद्यालय के प्राचार्य ने इसकी सूचना जारी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार दोनों ही महाविद्यालयों में 22 मई को मतदान होगा। केबी कालेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 14 मई को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक की जाएगी। नामांकन 15 मई को तथा नामांकन पत्रों की जांच 16 मई को होगी। इसी प्रकार नाम वापसी एवं वैध उम्मीदवारों के पदवार अंतिम सूची का प्रकाशन 17 मई को होगा। 20 मई को गेट पास का वितरण तथा 22 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक मतदान होगा। मतगणना उसी दिन दोपहर तीन बजे से परिणाम आने तक होगी। उसके बाद परिणाम की घोषणा और फिर शपथ ग्रहण होगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। जीडी बिनानी पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. वीना देवी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री 14 मई को तथा नामांकन 15 मई को होगा। मतदान 22 मई को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए डॉ. उमेश सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी व डॉ. राजमोहन शर्मा को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
कोरोना के चलते 2 वर्ष नहीं हुआ था चुनाव : मिर्जापुर। जिले में छात्रसंघ चुनाव कोरोना के चलते दो वर्ष तक नहीं हुआ था। वर्ष 2019 में चुनाव हुआ था। उसके बाद वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना के चलते लाक डाउन लग गया। जिसके कारण छात्र संघ चुनाव नहीं कराया गया। इस बार स्थिति सामान्य होने के कारण फिर से चुनाव कराया जा रहा है। केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें