फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा/इमिलियाचट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के भगौती देई पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह छह बजे ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने अहरौरा-जमुई मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आधा घंटा बाद जाम समाप्त किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भगैती देई निवासी तन्नू (15) पुत्री अलगू विश्वकर्मा जनता जनार्दन इंटर कॉलेज भुड़कुड़ मेें हाईस्कूल की छात्रा थी। वह सुबह छह बजे साइकिल से कोचिंग के लिए जा रही थी। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास पीछे से रहे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। ट्रक से धक्का लेगने के बाद वह पहिए के नीचे आ गई। इससे कुचलकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस और बालिका के परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर उसे हिरासत में ले लिया। ट्रक को थाने में खड़ा कराया। हादसे से आक्रोशित परिजनों ने अहरौरा जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी इमिलियाचट्टी और थानाध्यक्ष अहरौरा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया। जाम समाप्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा दो भाईयों की इकलौती बहन थी। वह भाईयों से छोटी थी। उसकी मौत से दोनों भाईयों और माता-पिता का रो-रो का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें