-राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव का मामला
राजगढ़। क्षेत्र के नदीहार गांव में रविवार रात निर्मला को बंधक बनाकर जबरदस्ती कमरे में घुसे दबंगो ने 20 बकरियां ऑटो में लाद कर ले गए। महिला के पति उमाशंकर ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ राजगढ़ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी उमाशंकर थाना पर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविवार रात साढ़े 11 बजे करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी व्यक्ति अपने साथ दो अन्य अज्ञात लोगों को लेकर ऑटो से मेरे घर आया। उस समय मैं घर पर नहीं था। पत्नी निर्मला घर पर अकेली थी। मौका देख दबंगों ने निर्मला का हाथ बांध कर घर में बंधी 20 बकरियाें को ऑटो में लाद कर उठा ले गए। पत्नी के शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंचे तब तक आरोपी बकरियां लेकर भाग चुके थे। राजगढ़ थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि बकरी ले जाने की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।