फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बादल गरजे ज्यादा, बरसे कम उमस से लोग बेहाल, बारिश का इंतजार

विज्ञापन
जल निकासी व्यवस्था न होने से मामूली बारिश में पटेहरा ब्लाक परिसर में लगा पानी।- संवाद। - फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। मानसून की बेरुखी और उमस भरी गर्मी ने जिलेवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बीती रात गरज-चमक के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद सोमवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए और गरजने से अच्छी बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में लोग बारिश के लिए तरसते रहे। बारिश न होने से किसान चिंतित हैं, जबकि रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी से कुछ इलाकों में धान की मुरझाती नर्सरियों में फिर से हरियाली लौट आई।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान बढ़ने से नमी और उमस बढ़ गई, जिससे लोग दिनभर पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें