फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आंधी, बारिश संग पड़े ओले, फसलों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। मंगलवार को शाम को अचानक तेज आंधी और बारिश के साथ ओला पड़ने से फसलों की कटाई, मड़ाई का काम बाधित हो गया। आंधी के दौरान हलिया-लालगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लगभग 20 मिनट तक आंधी के कारण वैवाहिक कार्यक्रमों की तैयारियों में खलल पड़ गई। टेंट हवा में उड़ गए।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही क्षेत्र में धूप और छांव के बीच दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। शाम करीब चार बजे तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण लोग जहां-तहां आड़ लेकर ठहर गए। कई गांवों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर पड़ा। हलिया बाजार में पेड़ गिरने से एक घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। बाजार में कदम के पेड़ के नीचे खड़ी बाइक दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। क्षेत्र के हलिया, कोटाघाट, गलरा, मझगवां, पुरवा असान सिंह, भटवारी समेत कई गांवों में ओलावृष्टि एवं आंधी से किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। शादी समारोह में लगे टेंट एवं पकवान धूल पड़ने से खराब हो गए। आंधी के चलते पेड़ से आम के फल भी टूटकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें