फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पार्क और जिम के लिए पट्टी कला स्थित दुर्गा मंदिर के पास चयनित स्थल पर अतिक्रमण की शिकायत पर शनिवार की शाम पुलिस और राजस्व विभाग की टीम नगर पालिका के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। वहां महिलाओं और अतिक्रमण करने वालों में टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की घटना में अतिक्रमण हटाने के लिए ले जाई गई जेसीबी मशीन और उसका शीशा क्षतिग्रस्त गया। पत्थर लगने से कई लोग घायल हो गए। हमले के चलते अतिक्रमण हटाने गई टीम मौके से भाग गई।
विज्ञापन

पट्टी कला स्थित दुर्गा जी मंदिर परिसर के पास जिम और पार्क के लिए चयनित स्थल पर अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेकर शनिवार को राजस्व और नगर पालिका कर्मियों की टीम पुलिस के साथ पहुंची। टीम पहुंचने पर वहां महिलाओं और अतिक्रमण करने वालों ने पथराव कर दिया। पथराव होने पर अतिक्रमण हटाने गई टीम में शामिल लोग मौके से भाग निकले। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी मृत्युंजय ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने के आरोप में पांच नामजद और दो दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। दरअसल, पर्वत शिखर पर स्थित दुर्गा जी मंदिर के पास पट्टी कला में पार्क और जिम के लिए चयनित स्थल पर अतिक्रमण की शिकायत का संज्ञान लेकर उप जिलाधिकारी चुनार चंद्रभानु सिंह ने टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। जिसके अनुपालन में शनिवार को संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंची थी।
उधर, अतिक्रमण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी के घर पहुंच कर शनिवार की शाम जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझा कर मौके से हटाया। इससे पहले लोगों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर भी हंगामा किया था। अतिक्रमणकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को फोन कर मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें