लालगंज। थाना क्षेत्र के बामी गांव में शनिवार की रात को आई बारात में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पथराव में बराती घायल हो गए। किसी तरह से रात को विवाद सुलझाया गया। जिसके बाद रात को पुलिस की उपस्थिति मेें विवाह संपन्न हुआ।
क्षेत्र बामी गांव में ज्ञानपुर जिला संत रविदासनगर निवासी छविनाथ अपने पुत्र की बारात लेकर पहुंचे थे। बामी गांव में बस्ती के पास बारात पहुंची थी कि सड़क पर रास्ता देने को लेकर हुआ विवाद मार-पीट में बदल गया। वहां के दबंगों ने बारातियों पर हमला कर दिया। जिससे रोड लाइट व डीजे क्षतिग्रस्त हो गया। बारात मालिक छविनाथ ने बताया कि दबंगों की तरफ से हो रही पत्थरबाजी में कई बाराती घायल हो गए। वहां से भाग कर जान बचाया। पत्थरबाजी से बामी गांव निवासी बासुदेव के पुत्र किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया। जैसे-तैसे गांव के संभ्रांत लोगों ने बीच-बचाव कर बारातियों के साथ दूल्हे को सही सलामत दुल्हन के घर तक पहुंचाया। जिसके बाद विवाह संपन्न हुआ।