फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 25 साल पहले आवंटित पट्टे की जमीन पर अब तक नहीं मिल पाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नरोइयां निवासी मुन्ना खां को 25 साल पहले पट्टे पर आवंटित जमीन पर अब तक कब्जा नहीं मिल पाया है। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में मुन्ना ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर पट्टे पर आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। मंडलायुक्त ने लेखपाल और पुलिस को शिकायतकर्ता को आवंटित जमीन पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। थाना समाधान दिवस पर ज्यादातर शिकायतें जमीन संबंधी विवाद से संबंधित आईं। समाधान दिवस पर जिले के सभी 18 थानों में कुल 184 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर सिर्फ 50 का निस्तारण हो पाया। पांच थानों में एक शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाया।
विज्ञापन

जिले के पांच थानों देहात कोतवाली में 35, पड़री में छह, ड्रमंडगंज में पांच, जमालपुर में एक, मड़िहान में आए एक प्रार्थना पत्र में से मौके पर एक का निपटारा नहीं हो पाया। इसके अलावा शहर कोतवाली में छह में से पांच, कटरा कोतवाली में आठ में से चार, विंध्याचल में 20 में से 10, चील्ह में 10 में से चार, कछवां में नौ में से तीन, लालगंज में 14 में से सात, हलिया में नौ में से एक, जिगना में 20 में से एक, संतनगर में चार में से तीन, चुनार में आठ में से चार, अदलहाट में 13 में से दो, राजगढ़ में सात में से चार, अहरौरा में आठ में से दो मामलाें का निस्तारण हो पाया। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी और डीआईजी आरपी सिंह ने जिगना तथा पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने चील्ह थाने में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। मंडलायुक्त और डीआईजी ने तहसीलदार तथा थाना प्रभारी को शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने एक लेखपाल के मौजूद न रहने पर फटकार लगाई और सभी लेखपालों को समाधान दिवस पर मौजूद रहने की हिदायत दी। डीआईजी ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने चील्ह थाने में फरियाद सुनकर थानाध्यक्ष रीता यादव को निस्तारण का निर्देश दिया। देहात कोतवाली में एएसपी सिटी नितेश सिंह ने देहात कोतवाली में लोगों की शिकायतें सुनीं। विंध्याचल में थाना प्रभारी दयाशंकर ओझा, चुनार में कोतवाल नरेन्द्र कुमार सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। लालगंज में नायब तहसीलदार मधु जैन व थाना प्रभारी अजित श्रीवास्तव ने शिकायतों की सुनवाई की। हलिया में तहसीलदार आशीष पांडेय और थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने शिकायतें सुनकर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर रवाना किया। अदलहाट में क्षेत्राधिकारी चुनार उमा शंकर सिंह ने समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें