फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नुआंव में ग्राम प्रधान के लिए 62.49 फीसदी ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लाक के नुआंव में ग्राम प्रधान पद के उप चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। तीन बूथों पर सुबह सात से शाम शाम पांच बजे तक 62.49 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि 2021 को हुए मतदान में 71.19 प्रतिशत वोट पड़े थे। मत पेटिकाओं को सील कर ब्लाॅक मुख्यालय के स्ट्रांग रूम में जमा कर दिया गया है। मतगणना 21 फरवरी को कराई जाएगी।
विज्ञापन

नुआंव में ग्राम प्रधान के उप चुनाव में तीन महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। बुधवार को बूथ संख्या 130, 131 व 132 में 1781 मतदाताओं में से 1113 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 26 अप्रैल 2021 को हुए मतदान में 71.19 फीसदी अर्थात 1268 लोगों ने वोट डाला था।
मतदान शुरू होने के बाद सुबह बूथों पर भीड़ ज्यादा रही। दोपहर में छिटपुट मतदान हुआ। 12 बजे तक 32 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। हालांकि दोपहर बाद फिर से भीड़ बढ़ी और शाम पांच बजे तक कुल 62.49 प्रतिशत मतदान हुआ।उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, सीओ सदर अमर बहादुर, बीडीओ सिटी मुनीश कुमार सिंह मतदान केंद्र पर नजर बनाए हुए थे। मतदान के बाद मत पेटिकाओं को सील कर सिटी ब्लाॅक में बने स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया 1781 मतदाताओं में से 1113 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अब 21 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें