राजगढ़। राज्य सूचना आयुक्त किरण बाला चौधरी ने राजगढ़ विकास खंड के भीटी गांव में तैनात सचिव पर सूचना न दिए जाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना उनके वेतन से रिकवरी करने का निर्देश दिया है। इससे ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
भीटी गांव निवासी प्रमोद कुमार की ओर से सूचना अधिकार अधिनियम के तहत वर्ष 2018 में निर्माण कराए गए आवास का विवरण मांगा था। ग्राम विकास अधिकारी की ओर से एक माह बाद भी उपलब्ध नहीं कराया गया। राज्य सूचना आयुक्त ने ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस भेजकर लखनऊ तलब किया। उपस्थित न होने एवं समय से सूचना न देने पर राज्य सूचना आयुक्त किरण बाला चौधरी ने सचिव पर 25000 रुपये का जुर्माना लगाया है।