फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अंडर-14 में सेंट मेरी और अंडर-17 में सेंट जॉन्स स्कूल ने जीता फाइनल मैच

विज्ञापन
बजाज स्कूल में आयोजित जोनल क्रिकेट मैच में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
बजाज स्कूल में हुआ जोनल क्रिकेट मैच
विज्ञापन

मिर्जापुर। विंध्याचल रोड स्थित सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर में शनिवार को आईसीएसई के जोनल स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में अंडर-14 में सेंट मेरी और अंडर-17 में सेंट जॉन्स स्कूल ने फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में 12 टीमें शामिल हुईं। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक ने फीता काट कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर व सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर के बीच हुआ। मैच की शुरुआत में टॉस जीतकर बजाज स्कूल ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सेंट मेरी स्कूल के बल्लेबाजों ने 111 रन का स्कोर खड़ा किया। बजाज स्कूल के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए रन गति को नियंत्रित रखा। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी बजाज स्कूल की टीम ने भी धैर्य और रणनीति के साथ बल्लेबाजी की। मैच का अंतिम चरण बेहद रोमांचक रहा। जहां दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बल्लेबाजी करते बजाज स्कूल की टीम दो रन से मैच हार गई। अंडर-17 वर्ग में सेंट जॉन्स स्कूल गाजीपुर और सेंट मेरी स्कूल मिर्जापुर के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सेंट जॉन्स स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए 97 रन का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करने उतरी सेंट मेरी स्कूल 28 रनों से मैच हार गई। विजेता टीम को ट्रॉफी दी गई। सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें