फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रामदरबार की झांकी देख भावविभोर हुए दर्शक

विज्ञापन
चौदस के भरत मिलाप में रामदरबार।- सोशल मीडिया। - फोटो : bhadrawah news
विज्ञापन
-श्रीगणेशगंज रामलीला समिति की ओर से नगर में निकली झांकी, चौदस का भरत मिलाप
विज्ञापन

मिर्जापुर। श्रीगणेशगंज रामलीला समिति की ओर से शनिवार रात नगर में चौदस का भरत मिलाप पर झांकी निकाली गईं। रामदरबार, भगवान शिव, बाली-सुग्रीव संवाद, मां दुर्गा और मां काली समेत करीब डेढ़ दर्जन झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रामदरबार में चारों भाइयों की झलक देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन

झांकियां पंडित दीनदयाल चौराहा से शुरू होकर लालडिग्गी, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, भैंसहिया टोला, इमरती रोड, गुड़हट्टी, नाबालक का तबेला, त्रिमुहानी, नारघाट और नवीन चित्र मंदिर होते हुए लालडिग्गी पहुंचकर समाप्त हुईं। झांकियों के दर्शन के लिए सड़क किनारे और मकानों की छतों पर देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान समिति के संरक्षक रामकिंकर तिवारी, अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल और कोषाध्यक्ष कैलाश जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

चौदस के भरत मिलाप में रामदरबार।- सोशल मीडिया।- फोटो : bhadrawah news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें