वन विभाग द्वारा बर्ड वाचिंग कार्यक्रम सोनगढ़ा के अदवां जलाशय में आयोजित किया गया।
जिसमें दो ग्रुप बना कर पक्षियों का आवलोकन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज जेेपी सिंह के नेतृत्व में आदि शक्ति इंटर कालेज के छात्र छात्राएं तथा शिक्षकों ने विकास खंड हलिया के अदवां रेंज पर बर्ड वाचिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें दो ग्रुप बना कर पक्षियों को अवलोकित किया गया। अवलोकन के दौरान प्रथम ग्रुप द्वारा 333 तथा द्वितीय ग्रुप द्वारा 411 प्रजाति के पक्षी देखे गए।
वाचिंग के दौरान टिटहरी, सिलही, पनडुब्बी, सुरखा, चाहा, छोटी बाझ, बकुला, पारस, सबसे अधिक कौआरी देखी गई। रेंजर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि पंक्षियों की प्रकृति से कितना संपर्क है।
धर्मराज मिश्र, सुरेश दूबे, आशुतोष, प्रभूदत्त, वन रक्षक कपिल देव शर्मा, वन रक्षक, शशिशंकर दूबे, सुधीर, राजबहादुर, भागीरथी आदि मौजूद रहे।