मिर्जापुर। जिले के सोमवार को ईद का अवकाश होने के बाद भी कोषागार और सरकारी कार्यालय देर शाम तक खुले रहे। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिवस पर 104 विभागों के बिल और बजट का काम कोषागार के कर्मचारी निपटाते रहे।
मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस, पीडब्लूडी, सिंचाई, वन, शिक्षा आदि विभागों का बजट आ रहा है। डीपीआरओ कार्यालय के लिए बताया कि इस विभाग से वर्ष भर कोई बिल नहीं आया।
अब अंतिम दिन वे उसके लिए दौड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों में कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के 30 शिक्षक सोमवार को सेवा निवृत्त हो गए।
इसी प्रकार विकास भवन के कई अधिकारी व कर्मचारियों ने अवकाश प्राप्त किया। बताया गया कि सरकारी विभागों के 32 अधिकारी कर्मचारी सोमवार को सेवानिवृत्त हुए हैं।