फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को फोन कर बुलाने वाले पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
हेड कांस्टेबल मौत प्रकरण में चन्दौली के लोग जमालपुर थाने पर प्रदर्शन करते । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
शेरवां। थाना क्षेत्र के शेरवां पहाड़ी पर हेड कांस्टेबल का शव मिलने के मामले में शुक्रवार को चंदौली के सपा कार्यकर्ताओं ने जमालपुर थाने पर प्रदर्शन कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। प्रदर्शन के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जमालपुर पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर फोन कर सिपाही को बुलाने वाले युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शेरवां पहाड़ी पर हेड कांस्टेबल शशिकांत सिंह का शव मिलने के बाद परिजन हत्या का आरोप लगाते रहे, पर जमालपुर पुलिस, चकिया और चकिया पुलिस, जमालपुर थाने भेजकर मामले को घुमाती रही। मुकदमा दर्ज न होने पर चंदौली जिले के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. रामअधार जोसफ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह 11 बजे जमालपुर थाने पहुंच कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने को राजी नहीं हुई। इसके बाद आक्रोशित सपा नेता थाने के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, चुनार विधानसभा अध्यक्ष रविप्रकाश, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, अश्विनी सोनकर, ऐश्वर्य यादव, शम्भू यादव, सत्येन्द्र यादव, कमला कांत सिंह, विजय कांत सिंह आदि रहे। मौके पर अदलहाट थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे। दोपहर बाद तीन बजे थानाध्यक्ष जमालपुर ने उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद मृृतक के भाई विजयकांत सिंह की तहरीर पर हेड कांस्टेबल शशिकांत को फोन कर बुलाने वाले संतोष कुमार पांडेय उर्फ नारे निवासी चकिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
--
एक सप्ताह पूर्व पहाड़ी पर मिला था शव
चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के कौड़िहार निवासी 42 वर्षीय शशिकांत सिंह जौनपुर के सराय ख्वाजा थाने पर हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 27 नवंबर को वह छुट्टी लेकर घर आए थे। शनिवार की दोपहर दो बजे चकिया निवासी किसी ने फोन कर हेड कांस्टेबल शशिकांत सिंह को बुलाया। इसके बाद वे घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने चकिया थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराकर खोजबीन करने जमालपुर पहुंचे। शेरवां बाजार में उनकी कार मिलने पर लोग पहाड़ी पर गए तो वहां शव पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पोस्टमार्टम होने के बाद बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें